पेले से आगे निकले रोनाल्डो

शुक्रवार, 1 सितम्बर 2017 (14:54 IST)
पोर्तो। क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 3 गोल की मदद से पुर्तगाल ने विश्व कप यूरोपीय क्वालीफाइंग दौर में ग्रुप बी में फारो आइलैंड्स को 5-1 से हराकर सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने वालों की सूची में पेले को पछाड़ दिया। रोनाल्डो के अब 78 गोल हो गए हैं और वे यूरोप के लिए सर्वाधिक गोल करने वाले हंगरी के फेरेंक पुस्कास से 6 गोल पीछे है। पेले ने ब्राजील के लिए 77 गोल किए थे। 
 
सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोल ईरान के अली दाइ ने (109) किए हैं जबकि हंगरी के पुस्कास 84 गोल के साथ दूसरे स्थान पर हैं। जापान के कुनिशिगे कामामोतो के 80 और जाम्बिया के गोडफ्रे चितालू के 79 गोल हैं। इराक के हुसैन सईद के भी रोनाल्डो के समान 78 गोल हैं। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी