एफसी पुणे ने मुख्य कोच हबास से तोड़ा नाता

शुक्रवार, 15 सितम्बर 2017 (17:31 IST)
पुणे। इंडियन सुपर लीग की टीम एफसी पुणे सिटी ने आपसी सहमति से टीम के मुख्य कोच एंटोनियो लोपेज हबास और सहायक कोच मिगुएल मार्टिनेज गोंजालेज से तुंरत प्रभाव से अलग होने का फैसला किया है।
 
क्लब ने बयान में कहा कि एफसी पुणे सिटी पिछले डेढ़ वर्षों के प्रयासों के लिए हबास का शुक्रिया करता है और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता है। फ्रेंचाइजी ने साथ ही कहा कि नया मुख्य कोच जल्द ही नियुक्त किया जाएगा। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी