हॉकी ऑस्ट्रेलिया ने कोरोना वायरस के कारण सभी राष्ट्रीय चैंपियनशिप रद्द की

मंगलवार, 24 मार्च 2020 (16:29 IST)
मेलबर्न। हॉकी ऑस्ट्रेलिया ने कोविड-19 महामारी के चलते सभी राष्ट्रीय चैंपियनशिप रद्द कर दी लेकिन कहा कि स्थानीय चैंपियनशिप इस साल के आखिर में होंगी। सभी सदस्य संघों और मास्टर्स समिति से बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया। 
 
हॉकी ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान में कहा, 'ऑस्ट्रेलियाई मास्टर्स हॉकी चैंपियनशिप जून और जुलाई में होनी थी जिसे रद्द कर दिया गया है। वहीं अक्टूबर में 35 
 
प्लस और 40 प्लस की चैंपियनशिप भी अब नहीं होगी।’ इसमें कहा गया, 'राष्ट्रीय कंट्री चैंपियनशिप भी रद्द कर दी गई है।'

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी