भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई

शनिवार, 2 नवंबर 2019 (22:42 IST)
भुवनेश्वर। ओलंपिक में 8 बार के चैंपियन भारत ने 2 चरण वाले एफआईएच पुरुष क्वालीफायर्स के दूसरे मैच में शनिवार को यहां रूस को 7-3 (दो मैचों का कुल योग 11-3) से हराकर अगले साल टोक्यो में होने वाले खेलों के लिए क्वालीफाई किया।

इससे पहले महिला टीम ने अमेरिका को कुल योग में 6-5 से हराकर टोक्यो ओलंपिक में अपनी जगह पक्की थी। विश्व में पांचवें नंबर पर काबिज भारतीय पुरुष टीम ने विश्व में 22वें नंबर के रूस को पहले चरण के मैच में 4-2 से हराया था।

शनिवार को भारत की तरफ से आकाशदीप सिंह (23वें और 29वें मिनट) और रूपिंदर पाल सिंह (48वें और 59वें) ने दो-दो, जबकि ललित उपाध्याय (17वें), नीलकांत शर्मा (47वें) और अमित रोहिदास (60वें मिनट) ने एक-एक गोल दागा। रूस ने शुरुआती क्षणों में ही बढ़त बना दी थी। उसकी तरफ से यह गोल अलेक्सी सोबोलेवस्की ने किया था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी