सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में खेलेंगी शीर्ष भारतीय खिलाड़ी

गुरुवार, 7 फ़रवरी 2019 (17:40 IST)
हिसार। भारत की शीर्ष महिला खिलाड़ी यहां शुक्रवार से शुरू हो रही नौवीं सीनियर राष्ट्रीय महिला चैंपियनशिप में अपनी-अपनी प्रादेशिक इकाइयों और नियोक्ताओं के लिए खेलेगी। गुरजीत कौर, दीप ग्रेस इक्का, सुशीला चानू, नवनीत कौर, नवजोत कौर, अनूपा बारला और वंदना कटारिया उन शीर्ष सितारों में से हैं, जो रेलवे खेल संवर्द्धन बोर्ड के लिए खेलेंगी।
 
 
हॉकी इंडिया के हाई परफॉर्मेंस निदेशक डेविड जॉन ने कहा कि स्पेन के सफल दौरे के बाद खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय चैंपियनशिप के जरिए लय को कायम रखना जरूरी है। आरएसपीबी अपने अभियान का आगाज पूल 'ए' में हॉकी राजस्थान के खिलाफ करेगा।
 
पूल 'ए' में हॉकी कर्नाटक, हॉकी ओडिशा, हॉकी कुर्ग हैं जबकि पूल 'बी' में पिछले साल की उपविजेता हॉकी मध्यप्रदेश, मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी, हॉकी गंगपुर ओडिशा, छत्तीसगढ़ हॉकी, हॉकी भोपाल होंगे। पूल 'सी' में हॉकी हरियाणा, हॉकी महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश हॉकी, हॉकी हिमाचल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल हैं जबकि पूल 'डी' में हॉकी झारखंड, हॉकी पंजाब, तमिलनाडु हॉकी, भारतीय यूनिवर्सिटी संघ और केरल हॉकी हैं।
 
पूल की शीर्ष 2 टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी जबकि सेमीफाइनल और फाइनल क्रमश: 17 और 18 फरवरी को खेले जाएंगे। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी