4 बार के चैंपियन दक्षिण कोरिया को हराकर पहला एशिया कप जीतने वाली जूनियर हॉकी महिला टीम के खिलाड़ियों को मिलेंगे सिर्फ 2 लाख रुपए

सोमवार, 12 जून 2023 (14:04 IST)
भारत ने रविवार को यहां चार बार के चैंपियन South Korea दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर पहली बार Women Junior Hockey Asia Cup महिला जूनियर हॉकी एशिया कप का खिताब जीता। पहला क्वार्टर गोल रहित बराबर रहने के बाद भारत ने 22वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर अनु के गोल की बदौलत बढ़त बनाई।

जापान के खिलाफ सेमीफाइनल की निराशा को पीछे छोड़ते हुए अनु ने गोलकीपर के बाईं ओर से गोल दागते हुए भारत को 1-0 से आगे किया।दक्षिण कोरिया ने हालांकि तीन मिनट बाद पार्क सियो यिओन के गोल की बदौलत स्कोर 1-1 कर दिया।

नीलम ने 41वें मिनट में दक्षिण कोरिया की गोलकीपर के दाईं ओर से गोल दागकर भारत को 2-1 से आगे कर दिया जो निर्णायक स्कोर साबित हुआ।भारतीय टीम ने इसके बाद अंतिम क्वार्टर में अपनी बढ़त बरकरार रखते हुए जीत दर्ज की।

दक्षिण कोरिया को पेनल्टी कॉर्नर के रूप में गोल करने के कई मौके मिले लेकिन टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी।इससे पहले महिला जूनियर एशिया कप में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2012 में था जब टीम बैंकॉक में पहली बार फाइनल में पहुंची थी लेकिन चीन से 2-5 से हार गई।

हॉकी इंडिया ने खिताब जीतने वाली टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को दो लाख रुपये नकद देने जबकि सहयोगी स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को एक लाख रुपये देने की घोषणा की।

हॉकी इंडिया ने पुरस्कार की घोषणा करते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘‘ ऐसी ऐतिहासिक उपलब्धियां बड़े इनाम की हकदार हैं। हॉकी इंडिया महिला जूनियर एशिया कप 2023 का पहला खिताब जीतने पर प्रत्येक खिलाड़ी को दो लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ प्रत्येक सदस्य को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की घोषणा करता है।

साइ ने भी भारतीय खिलाड़ियों की सराहना की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘‘इस टीम के 17 खिलाड़ी खेलों इंडिया और राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र  की उपज है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘ हमारी जूनियर टीम पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रही, जिसमें अन्नु नौ गोल के साथ शीर्ष स्कोरर रही। हमारी गोलकीपर माधुरी ने इस दौरान शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने उत्कृष्ट रक्षात्मक कौशल दिखाते हुए कुछ बेहद करीबी बचाव किये। खिलाड़ियों को बधाई।’’

A historic win that reverberates across the Nation.

The Indian Junior Women's Team emerges victorious in the Women's Junior Asia Cup 2023, radiating strength and grace.#HockeyIndia #IndiaKaGame #AsiaCup2023 pic.twitter.com/bZ7gqXjkS2

— Hockey India (@TheHockeyIndia) June 11, 2023
महिला हॉकी जूनियर खिलाड़ियों ने दृढ़ता, प्रतिभा और टीम वर्क दिखाया: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम को एशिया कप 2023 चैम्पियन बनने पर बधाई देते हुए रविवार को खिलाड़ियों की दृढ़ता, प्रतिभा और टीम वर्क की तारीफ की। भारत ने जापान में खेले गये टूर्नामेंट के फाइनल में रविवार को चार बार के चैंपियन दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर पहली बार इस खिताब को अपने नाम किया।

मोदी ने टीम की तस्वीर के साथ ट्विटर पर लिखा, ‘‘ महिला हॉकी जूनियर एशिया कप 2023 जीतने पर हमारे युवा चैंपियनों को बधाई। टीम ने अपार दृढ़ता, प्रतिभा और टीम वर्क दिखाया है। उन्होंने हमारे देश को बहुत गौरवान्वित किया है। भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं।’’

Victory For Team India

India are the Champions of Asia as they emphatically defeated Korea in the Final of Women's Junior Asia Cup 2023. Congratulations on this historic victory.#HockeyIndia #IndiaKaGame #AsiaCup2023 pic.twitter.com/PzZj3ddjr5

— Hockey India (@TheHockeyIndia) June 11, 2023
महिला जूनियर हॉकी एशिया कप जीतने पर खेल मंत्री ठाकुर ने नारी शक्ति को सलाम किया

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम के एशिया कप चैम्पियन बनने को ऐतिहासिक उपलब्धि करार देते हुए नारी शक्ति को सलाम किया।।ठाकुर ने इस जीत को ऐतिहासिक करार देते हुए इन खिलाडियों के विकास में खेलों इंडिया कार्यक्रम के योगदान के बारे में बताया।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ एक शानदार और अविस्मरणीय रविवार। इतिहास रचने के लिए हमारी नारी शक्ति को हार्दिक बधाई। उन्होंने अपने कौशल और जुनून के दमदार प्रदर्शन से चार बार के चैंपियन दक्षिण कोरिया को हराकर पहली बार महिला जूनियर हॉकी एशिया कप का खिताब जीता।’’

Such historic achievements deserves a great reward

Hockey India announces the Players will receive a cash prize of Rs. 2 lakhs each and Support Staff will receive a cash prize of Rs.1 lakh each for clinching their maiden Women's Junior Asia Cup 2023 Title.#HockeyIndiapic.twitter.com/yTkB2oq2Jq

— Hockey India (@TheHockeyIndia) June 11, 2023
उन्होंने कहा, ‘‘यह गर्व का क्षण है कि युवा और जमीनी प्रतिभा को निखारने की हमारी खोज योजनाओं का ऐसा उत्साहजनक परिणाम मिल रहा है। इस टीम में से 17 खिलाड़ी खेलो इंडिया से जुड़े रहे हैं और उन्होंने साइ (भारतीय खेल प्राधिकरण) के बेंगलुरु परिसर में अपने कौशल को बेहतर किया है। हमें आप पर बहुत गर्व है और पूरा देश आपकी सफलता से खुश है।’’

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी