इंटर क्लब टेबल टेनिस में कपिल, नितिन, दीपेश, मनोज और विवेक अगले दौर में

बुधवार, 29 मई 2019 (22:13 IST)
इंदौर। अभय प्रशाल स्पोट्‌र्स क्लब द्वारा आयोजित इंटर क्लब टेबल टेनिस स्पर्धा के एकल में कपिल जैन, नितिन खाबिया, दीपेश डांगी, मनोज सोनी और विवेक चौकसे ने अपने-अपने मुकाले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
 
एकल मुकाबलों में कपिल जैन आई.टी.सी. ने विमलेंद्र वाजपेयी सयाजी को 3-0 से, नितिन खाबिया सयाजी ने ललित भंडारी आई.टी.सी. को 3-2 से, दीपेश डांगी सयाजी ने संजय जैन आई.टी.सी. को 3-2, सुभाष पुजारे आई.टी.सी. ने मनोज सोनी सयाजी को 3-0 से, मनोज सोनगरा इंदौर रेसीडेंसी क्लब ने रुचिर बंसल सयाजी को 3-0 से, विवेक चौकसे आई.टी.सी. ने रवि सोनी सयाजी को 3-2 से, विशाल जोशी ए.पी.एस.सी. ने विशाल अरोरा सयाजी को 3-1 से तथा किशोर मोटवानी आई.टी.सी. ने सुरेश तपाड़िया सयाजी को 3-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
 
टीम स्पर्धा के मुकाबलों के परिणाम : ए.पी.एस.सी. 'ए' ने सयाजी 'बी' को 3-0 से, आई.टी.टी.सी. 'ए' ने यशवंत क्लब 'बी' को 3-1 से, यशवंत क्लब 'ए' ने आई.टी.सी. 'बी' को 3-2 तथा सयाजी 'सी' ने सयाजी 'ई' टीम को 3-0 से हराकर बढ़त हासिल की।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी