ऑस्ट्रेलियन ओपन में जोकोविक ने खेला क्रिकेट, स्टीव स्मिथ ने टेनिस (Video)

WD Sports Desk

गुरुवार, 11 जनवरी 2024 (17:13 IST)
खेल जगत के बड़े सितारे अपने खेल के अलावा दूसरे खेलों में भी दिलचस्पी लेना चाहते हैं। इसका एक उदाहरण गुरुवार को दिखा जब टेनिस के सबसे सफल सितारे सर्बिया के खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने क्रिकेट में हाथ आजमाया।

Is it too late to add him to the test squad?! From the sounds of it the selectors are open to trying things out...@DjokerNole  #AusOpen  #AO2024 pic.twitter.com/VAJq2KFShr

— #AusOpen (@AustralianOpen) January 11, 2024
यह गुदगुदाते दृश्य ऑस्ट्रेलिया में चल रहे ऑस्ट्रेलियाई ओपन में दिखे। जोकोविक ने आज टेनिस की जगह बल्ला थामा, हालांकि पहली गेंद पर वह बल्ले को नहीं छू सके। इसके बाद अगली ही गेंद पर उन्होंने बल्ले की जगह टेनिस रैकेट ले लिया और बल्ले की तरह ही अगली गेंद खेली।

इस बार उन्होंने गेंद को दर्शक दीर्घा में पहुंचा दिया। इस पर पूरा स्टेडियम ठहाके मारकर हंसने लग गया।दूसरा मौका तब हुआ जब ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने बल्ले को छोड़कर टेनिस रैकेट पकड़ा और जोकोविच के साथ ही कुछ शॉट्स खेले।

Novak Djokovic & Steve Smith playing tennis

- Video of the day. pic.twitter.com/ksP65KG4lV

— Johns. (@CricCrazyJohns) January 11, 2024
इस शॉट में स्टीव स्मिथ ने जोकोविक को भी हैरान कर डाला और ग्रैंड स्लैम विजेता ने स्टीव स्मिथ की ताली बजाकर हौसला अफजाई की। यह दोनों ही वीडियो आज सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हए।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी