पी. कश्यप जापानी खिलाड़ी से कोरिया ओपन सेमीफाइनल में हारे

शनिवार, 28 सितम्बर 2019 (16:49 IST)
इंचियोन। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप शनिवार को यहां कोरिया ओपन विश्व टूर सुपर 500 के पुरुष एकल सेमीफाइनल में विश्व के नंबर 1 खिलाड़ी जापान के केंटो मोमोटा से हार गए।
 
विश्व रैंकिंग में 30वें स्थान पर काबिज हैदराबाद के 33 साल के खिलाड़ी को दुनिया के शीर्ष रैंकिंग वाले खिलाड़ी मोमोटा ने 40 मिनट में 21-13, 21-15 से हराया। कश्यप की हार से टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती खत्म हो गई।
 
ALSO READ: बायां पैर खो देने के बाद भी मानसी ने जीता विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब
 
वर्ष 2014 राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदकधारी कश्यप इस सत्र में दूसरी बार सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ पाए। वे इंडिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के अंतिम 4 में पहुंचे थे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी