ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी वरुण पर लगा रेप का आरोप, मामला दर्ज

WD Sports Desk

मंगलवार, 6 फ़रवरी 2024 (16:52 IST)
(Image Source : Instagram/ Varun Kumar)

Rape FIR Against Varun Kumar :  हैदराबाद की वॉलीबॉल खिलाड़ी की शिकायत पर पुलिस ने हॉकी खिलाड़ी वरुण कुमार (Varun Kumar) पर यौन शोषण करने के आरोप में POCSO (Prevention of Children from Sexual Offences) के तहत मामला दर्ज किया है।
 
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जब वह 2016-17 में 17 वर्ष की उम्र में भारतीय खेल प्राधिकरण (दक्षिण डिवीजन) में वॉलीबॉल का प्रशिक्षण ले रही थी इस दौरान हॉकी खिलाड़ी वरुण सोशल मीडिया पर उससे परिचय हुआ और उसने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वरुण ने 2019 में डिनर के बहाने बेंगलुरु के जयनगर ले गए और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे। पीड़िता ने वरुण पर पांच साल तक समय-समय पर शारीरिक संबंध बनाने का भी आरोप लगाया। वरुण अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी हैं वह वर्ष 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाले भारतीय टीम का हिस्सा थे।
 
मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के निवासी वरुण 2022 एशियाई खेलों (Asian Games) में स्वर्ण और 2020 टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) का भी हिस्सा थे। उन्होंने 2017 में भारतीय हॉकी टीम में डेब्यू किया था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी