प्रो कबड्डी लीग : छह खिलाड़ी एक करोड़ के पार, मोनू गोयत को 1.51 करोड़

गुरुवार, 31 मई 2018 (08:41 IST)
मुंबई। प्रो कबड्डी लीग की बोली के पहले दिन गुरुवार को छह खिलाड़ियों ने एक करोड़ रुपए को पार कर इतिहास रच दिया। मोनू गोयत पर हरियाणा स्टीलर्स ने सबसे अधिक 1.51 करोड़ रुपए की बोली लगाई।


ईरान के फजल अत्राचली प्रो कबड्डी लीग की बोली में एक करोड़ की रकम पाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए जिन्हें यू मुंबा ने अपनी टीम के साथ जोड़ा। वहीं दीपक हुडा पीकेएल के इतिहास में करोड़पति ग्रुप में शामिल होने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

जयपुर पिंक पैन्थर्स ने उन्हें 1.15 करोड़ रुपए में खरीदा। राहुल चौधरी पर दूसरी सर्वाधिक बोली दिल्ली ने लगाई गई, लेकिन तेलूगु टाइटंस ने ‘फाइनल बिड मैच’ के जरिए उन्हें 1.29 करोड़ रुपए में खरीद लिया। (भाषा)

फोटो सौजन्‍य : टि्वटर 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी