संजीवनी ने जीता 'एशियाई क्रास कंट्री दौड़' में कांस्य

गुरुवार, 15 मार्च 2018 (23:04 IST)
गुइयांग (चीन)। भारत की लंबी दूरी की धाविका संजीवनी जाधव ने 14वीं एशियाई क्रास कंट्री चैम्पियनशिप में महिलाओं की आठ किलोमीटर क्रासकंट्री दौड़ में कांस्य पदक जीता और इस वर्ग की टीम स्पर्धा में भी तीसरा स्थान हासिल किया।


20 बरस की संजीवनी ने 28 मिनट 19 सेकंड का समय निकाला। वह चीन की लि डैन (28:03) और अबे युकारी (28:06) से पीछे रही। संजीवनी, स्वाति गाढवे, झुमा खातून और ललिता बाबर की भारतीय टीम ने भी कांस्य पदक जीता।

गाढवे व्यक्तिगत रेस में 11वें, खातून 14वें और बाबर आखिरी स्थान पर रही। देश के तीन सर्वश्रेष्ठ धावकों के व्यक्तिगत रेस में प्रदर्शन से टीम के पदक तय होते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी