टाइम मैगजीन ने अमेरिकी जिमनास्ट सिमोन बाइल्स को वर्ष 2021 की सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किया

बुधवार, 15 दिसंबर 2021 (06:12 IST)
न्यूयॉर्क: मशहूर जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स को टाइम पत्रिका ने वर्ष 2021 की सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना है। महानतम जिम्नास्ट में शामिल बाइल्स ने मानसिक स्वास्थ्य को तरजीह देते हुए टोक्यो ओलंपिक में चार स्पर्धाओं के फाइनल से नाम वापिस ले लिया था।

चार बार की ओलंपिक पदक विजेता बिलेस ‘द टविस्टीज’ की शिकार हो गई थी जिसमें हवा में जगह और दिशा का भान नहीं रहता।इसके बावजूद उन्होंने आल राउंड टीम स्पर्धा में रजत और बैलेंस बीम में कांस्य पदक जीता था।

टोक्यो ओलंपिक के एक महीने बाद उन्होंने जिम्नास्टिक टीम के पूर्व डॉक्टर लैरी नासार के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिकी सीनेट के सामने गवाही दी थी।

टोक्यो ओलंपिक में बीच में ही जिमनास्ट इवेंट से हटी थी बाइल्स

अमेरिका की यह सुपरस्टार जिम्नास्ट अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए आल-राउंड स्पर्धा से हट गई थी।इससे पहले बाइल्स टीम फाइनल से भी हट गई थी क्योंकि उन्होंने महसूस किया कि वह मानसिक रूप से तैयार नहीं हैं। हालांकि बाइल्स के इस निर्णय के कारण अमेरिका को युगल प्रतियोगिता में स्वर्ण की जगह रजत पदक से संतोष करना पड़ा था। गोल्ड मेडल रूस ओलंपिक समिति तो कांस्य पदक ब्रिटेन की टीम ने जीता था। 

प्रैक्टिस में लड़खड़ाई और लिया फैसला
 
अरियाके जिमनास्टिक्स सेंटर में मंगलवार को 4 बार की चैंपियन और 24 साल की साइमन बाइल्स वॉल्ट वॉर्म अप सही से नहीं कर पायी थी। वॉल्ट टेबल रोकते समय वह ढाई की जगह सिर्फ 1.5 ट्विस्ट ही ले पायी थी। प्रतियोगिता में भी यही हुआ और इसके बाद वह अपने कोच के साथ अंदर चली गई और फिर वापस नहीं आयी थी।

एक हफ्ते बाद वापसी कर जीता कांस्य पदक

अमेरिका की दिग्गज जिम्नास्ट सिमोन बिलेस ने टोक्यो ओलंपिक की स्पर्धा में वापसी करते हुए बैलेंस बीम के फाइनल में कांस्य पदक हासिल किया था। इस स्पर्धा का स्वर्ण और रजत चीन के खिलाड़ियों के नाम रहा था। गुआन चेनचेन ने स्वर्ण जबकि तैंग शिजिंग ने रजत पदक जीता था।

आर्टिस्कटिक जिमनास्ट की रानी है बाइल्स
 
जैसे स्विमिंग में माइकल फेल्प्स हैं वैसे ही उनकी छवि अमेरीक में जिमनास्ट के लिए है। वह 5 वर्ल्ड ऑलराउंड विश्व रिकॉर्ड जीतने वाली अकेली महिला है।

 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी