फ्रांस के बाहर होने से आयरलैंड खुश

बुधवार, 23 जून 2010 (20:38 IST)
सात महीने पहले फ्रांस के थिएरी आनरी के ‘हैंडबॉल’ गोल से आयरलैंड का विश्व कप सपना चकनाचूर हो गया था और अब फ्रांसीसी टीम के इन कठिन हालातों में दक्षिण अफ्रीका में पहले राउंड से बाहर होने के बाद आयरलैंड में इस देश के प्रति कोई सहानुभूति नहीं है।

आयलरैंड के पूर्व सहायक मैनेजर लियाम ब्रैडी ने अपने देश के लिए 72 मैच खेले हैं। उन्होंने कहा कि कल फ्रांस के दक्षिण अफ्रीका से 1-2 से हारने से वह दु:खी नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि मैं इस परिणाम से खुश हूँ। मुझे लगता है कि वे गलत तरीके से यहाँ पहुँचे हैं। उन्होंने जिन हालातों में हमें हराया था, उसे देखते हुए यह सही है।

ब्रैड ने ‘आरटीई स्टेट रेडियो’ से कहा, ‘उनका प्रदर्शन सचमुच काफी निराशानजक रहा। वे खराब खेल रहे थे और उनका व्यवहार भी खराब था। उन्होंने अपने देश को शर्मसार किया है। फ्रांस फुटबॉल महासंघ के लिए यह बहुत शर्मनाक है।’ (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें