Share Bazaar में बड़ी गिरावट, Sensex 593 अंक लुढ़का, Nifty भी 26000 के नीचे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 30 अक्टूबर 2025 (17:24 IST)
Share Market Update News : विदेशी कोषों की ताजा बिकवाली और अमेरिकी फेडरल रिजर्व का ब्याज दरों पर स्पष्ट रुख न आने से शेयर बाजार में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 593 अंक टूट गया, वहीं निफ्टी भी 176 अंक गिरकर 26000 के नीचे आ गया। इस बड़ी गिरावट में निवेशकों के 1.82 लाख करोड़ रुपए डूब गए। कारोबार के अंत में निफ्टी 176.05 अंक या 0.68% की गिरावट के बाद 25,877.85 अंक पर बंद हुआ, वहीं सेंसेक्स 592.67 अंक या 0.70% टूटकर 84,404.46 के स्तर पर बंद हुआ।
 
खबरों के अनुसार, शेयर बाजार में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 593 अंक टूट गया, वहीं निफ्टी भी 176 अंक गिरकर 26000 के नीचे आ गया। इस बड़ी गिरावट में निवेशकों के 1.82 लाख करोड़ रुपए डूब गए। कारोबार के अंत में निफ्टी 176.05 अंक या 0.68% की गिरावट के बाद 25,877.85 अंक पर बंद हुआ। 
ALSO READ: Share Bazaar में लौटी बहार, Sensex 567 अंक उछला, Nifty भी 26000 के करीब
वहीं सेंसेक्स 592.67 अंक या 0.70% टूटकर 84,404.46 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 684.48 अंक गिरकर 84,312.65 अंक पर आ गया था। हालांकि बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स लगभग सपाट बंद हुए।

निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स 0.81% टूटा। फाइनेंशियल सर्विसेज और प्राइवेट बैंक इंडेक्स में लगभग 0.7% की गिरावट रही। IT, FMCG और ऑटो सेक्टर में भी हल्की कमजोरी दर्ज की गई। सेंसेक्स के ये 5 शेयरों में भारती एयरटेल (Bharti Airtel) का शेयर 1.54 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। अमेरिकी फेडरल ने ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की कटौती की है।
ALSO READ: Share Bazaar में तूफानी तेजी, Sensex उछलकर 83950 के पार, Nifty भी चढ़ा
ज़्यादातर दिग्गज कंपनियों में निवेशकों ने मुनाफावसूली की। विश्लेषकों का मानना है कि अमेरिका में मौद्रिक नीति में ढील से भारत जैसे उभरते बाजारों में विदेशी निवेश बढ़ सकता है। फेड के बयान से अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ है। विशेषज्ञों का कहना है कि बाजार की दिशा अब ग्लोबल संकेतों और कॉर्पोरेट नतीजों पर निर्भर करेगी।
Edited By : Chetan Gour

वेबदुनिया पर पढ़ें