मुंबई। मजबूत वैश्विक रख तथा कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच बैंकिंग, दूरसंचार व आईटी शेयरों में लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 517 अंक की छलांग के साथ 27,975.86 अंक पर पहुंच गया। यह दो माह से अधिक में सेंसेक्स की एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त है।
बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 200 अंक मजबूती के साथ खुलने के बाद एक समय 28,000 अंक के स्तर पर पहुंच गया। अंत में अंत में यह 517.22 अंक या 1.88 प्रतिशत की बढ़त के साथ 27,975.86 अंक पर बंद हुआ।
इसी तरह नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 8,500 अंक के स्तर पर पहुंचने के बाद अंत में कुछ नीचे यानी 150.90 अंक या 1.81 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,492.30 अंक पर बंद हुआ।