होली के पर्व पर स्वीट्स खाने और खिलाने का अपना अलग ही महत्व है। होली के इस रंगबिरंगी त्योहार पर हम आपके लिए लेकर आएँ है केसरिया रंग में रंगा श्रीखंड! जो होली के पर्व का आनंद दोगुना कर देगा।
विधि : सर्वप्रथम चक्का और शक्कर को एक बर्तन में डाल दें। अब चम्मच की सहायता से अच्छी तरह मिलाकर 1-2 घंटे के लिए रख दें। केसर को थोड़े से गुनगुने दूध में गला दें। आम को छीलकर टुकड़े कर लें। करीब दो घंटे बाद तैयार चक्के को पतले सूती कपड़े में आम के साथ छान लें।
अब उसमें इलायची, केसर और मीठा पीला रंग डालें और मिश्रण को एक जैसा मिक्स लें। तत्पश्चात अँगूर मिलाकर फ्रिज में रख दें। तैयार केसरिया अँगूरी आम्रखंड को ठंडा होने पर परोसें।
नोट : आप चाहे तो अँगूर के साथ-साथ ड्रायफ्रूट्स भी डाल सकती है।