पाइनापल स्लाइस लस्सी

ND

सामग्री :
2 कप दही, 1/2 कप पाइनापल का ताजा रस, कुछ बूंदें पाइनापल एसेंस की, 1/2 कप शक्कर, 2 स्लाइस डिब्बाबंद पाइनापल, 1/4 कप मलाई व कुटी हुई बर्फ।

विधि :
पाइनापल स्लाइस को बारीक काट लें। थोड़ी कटी स्लाइस सजावट के लिए अलग रख दें। बाकी में दही एवं शक्कर मिलाकर ब्लैंडर में स्मूथ होने तक चलाएं। अब इसमें पाइनापल रस, एसेंस एवं बर्फ मिलाकर दोबारा चलाएं। स्वादिष्ट पाइनापल लस्सी तैयार है। इसे कांच के गिलास में पाइनापल स्लाइस एवं मलाई से सजाकर ठंडी-ठंडी सर्व करें।

वेबदुनिया पर पढ़ें