वसंत पंचमी व्यंजन : लाजवाब वासंती लस्सी से मनाएं Vasant Panchami पर्व

Vasant Panchami Food 2021
 
सामग्री :
 
500 ग्राम ताजा दही, एक कप मलाईयुक्त दूध, केसर के लच्छे 10-12, आधा चम्मच इलायची पावडर, शक्कर स्वादा‍नुसार, बादाम-पिस्ता की कतरन पाव कटोरी। 
 
विधि : 
 
दही को रवई अथवा मिक्सी में अच्छे से फेंट लें। अब केसर के लच्छों को गुनगुने दूध में कुछ देर तक भिगोकर रखें। पुन: दही में दूध और थोड़ासा पानी और शक्कर मिला कर फिर से फेंट लें। केसर वाला दूध मिलाएं और एक बार फिर मिक्सी में चला लें। 
 
अब गिलासों में भर कर ऊपर से बादाम-पिस्ता की कतरन बुरका कर लाजवाब वासंती लस्सी पेश करें। 

ALSO READ: फ्रूट्स रबड़ी, स्वाद ऐसा कि खाते ही रह जाएंगे

ALSO READ: Ginger sweet : क्या आपने कभी खाया है सूजी-अदरक का हलवा, अगर नहीं तो पढ़ें यह रेसिपी

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी