तपती गर्मी का साथी, ताजा और ठंडा कोकोनट मॉकटेल

गर्मी अब अपने शबाब पर है। इन तपते दिनों में मन को ठंडा और रसीला आहार भाता है। पेश है कोकोनट मॉकटेल की रेसिपी....  
 
सामग्री :
नारियल पानी (चिल्ड) 200 मिली लीटर, शक्कर का शीरा पांच मिली लीटर, शहद पांच मिली लीटर, नींबू आधा, 4-5 पुदीना पत्ता, तीन बर्फ के टुकड़े।
 
विधि :
सर्वप्रथम ब्लैंडर में नींबू का रस, शीरा, शहद, बर्फ और पुदीना पत्ता मिला कर महीन कर लें। फिर नारियल पानी मिलाकर ब्लैंड कर लें।
 
अब गिलासों में डालकर ऊपर से बर्फ के टुकड़े डालें और ठंडा-ठंडा कोकोनट मॉकटेल सर्व करें।

 

वेबदुनिया पर पढ़ें