सबका पसंदीदा व्यंजन है श्रीखंड, जानिए घर पर कैसे बनाएं आसान विधि से

Festival Food
सामग्री : 
 
2 किलो ताजा दही, मेवे की कतरन, जायफल पावडर चुटकी भर, कुछेक लच्छे केसर, इलायची पावडर एक छोटा चम्मच, शक्कर स्वादानुसार, ताजे और साफ किए हुए अंगूर (इच्छानुसार)। 
 
विधि : 
 
सबसे पहले ताजा दही को एक दिन पहले मलमल के कपड़े में बांधकर लटका दें। दूसरे दिन पूरा पानी निथर जाने पर उतार लें। अब इसमें शक्कर मिलाकर कुछ देर के लिए रख दें। शक्कर घुल जाने पर किसी बर्तन पर मलमल का बारीक कपड़ा बांधकर इसे छान लें। 
 
आधे चम्मच दूध में केसर डालकर कुछ देर भीगे दो, फिर घोट लें। अब इलायची पावडर, मेवे की कतरन, जायफल पावडर और घोंटी हुई केसर मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब अंगूर डालकर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें। अच्छी तरह ठंडा हो जाने पर श्रीखंड पेश करें। श्रीखंड पश्चिम भारत की पारंपरिक मिठाई है, जो हर किसी को पसंद आती है। 

ALSO READ: Holi Festival Recipe : होली का आनंद लें मीठी-मीठी पूरन पोली रेसिपी

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी