लजीज फ्रेश तिरंगी बर्फी

सामग्री :
ताजा मावा 400 ग्राम, 350 ग्राम शक्कर, 150 ग्राम पनीर, मीठा पीला व हरा रंग खाने वाला, इलायची पावडर 1 चम्मच, चांदी का बरक।


FILE

विधि :
मावा और पनीर को किसनी से कद्दूकस कर लें। अब इसमें चीनी मिला दें। कड़ाही में मध्यम आंच पर पकने दें। मिश्रण गाढ़ा होने पर गैस बंद कर दें।

अब इसे तीन भागों में बराबर बांट लें। पहले वाले को सफेद रखें। दूसरे भाग में मीठा पीला व तीसरे भाग में हरा रंग मिला लें। हल्के हाथ से मोटा बेल लें और सबसे नीचे हरा, फिर सफेद और ऊपर पीले रंग की जमा दें और हल्के से हाथ से दबा कर बरक चिपका दें।

तत्पश्चात इसकी चौकोर या तिरछे आकार में काटें और लजीज फ्रेश तिरंगी बर्फी पेश करें।

वेबदुनिया पर पढ़ें