ऐसी औपचारिकता बन गया है भारत और नामीबिया का मैच, ट्विटर पर आए मजेदार मीम्स

सोमवार, 8 नवंबर 2021 (17:11 IST)
टी-20 विश्वकप के अंतिम लीग मैच में भारत और नामीबिया टीम का आमना सामना होगा। यह मैच एक औपचारिकता होगा क्योंकि सेमीफाइनल में जाने वाली 4 टीमें अब पक्की हो गई है। इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड।

अफगानिस्तान को रविवार को 8 विकटों से रौंदकर न्यूजीलैंड ने भारत का टी-20 विश्वकप का सफर खत्म कर दिया। भारत के ग्रुप से 2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंची। पहली पाकिस्तान जो 10 अंको के साथ अपने 5 मैच में से एक भी मैच नहीं हारी।दूसरी न्यूजीलैंड जो 8 अंको के साथ 5 में से सिर्फ 1 मैच हारी।

भारत तीसरे स्थान पर है जिसने दो मैच गंवाए और उसके दो जीत के साथ कुल 4 अंक है। आज का मुकाबला भारत जीत भी जाता है तो उसके कुल 6 अंक हो सकते है। ऐसी स्थिती में उसकी जीत सिर्फ एक सांत्वना हो सकती है लेकिन सेमीफाइनल के लिए नाकाफी होगी।

इस बात को क्रिकेट फैंस भली भांति जानते हैं। यही कारण है वह अंतिम मैच के लिए ज्यादा उत्सुक नहीं है। लेकिन ट्विटर पर मजे जरूर ले रहे हैं।

Indian fans excitement level in today's match #IndvsNam #India pic.twitter.com/0ZxHUrPFuJ

— Rahil Bhat (@RahilBashir_) November 8, 2021

Useless things in the world #IndvsNam pic.twitter.com/LyAmNSyqLI

— Ayleen (@Evelyyn_fay) November 8, 2021

#IndvsNam Afghanistan after losing to New Zealand pic.twitter.com/hRpU9QhSe2

— Krishna Sahu (@Krishna_radhik) November 8, 2021

So excited for this match #INDVSNAM pic.twitter.com/raMQYoxKUJ

— Pretentious Fool (@Amethystress) November 5, 2021

#NZvAFG#IndvsNam match will be as useless as Madhuri’s dupata in this picture. pic.twitter.com/qtUOLbDWBB

—  (@_MSagheer) November 7, 2021

Indian captain virat kohli to ICC after today we are eliminated due to
New zealand won against Afghanitan#AfgvsNZ#IndvsNam #NZvAFG pic.twitter.com/Fy0S30xd9E

— Vaibhav (@vabby_16) November 7, 2021

When it's time for #IndvsNam pic.twitter.com/UTwWU5zjZu

— Brle-G  (@Zero_humour) November 8, 2021


चौथे नंबर पर अफगानिस्तान की टीम रही जिसको सिर्फ अपने से कमजोर स्कॉटलैंड और नामीबिया से 60 और 130 रनों से जीत मिली। नामीबिया और स्कॉटलैंड के मैच में नामीबिया 6 विकेट से विजयी रही थी।

नामीबिया और भारत की क्रिकेट में तो कोई तुलना नहीं है। आखिरी बार यह दोनों टीमें वनडे विश्वकप 2003 में आमने सामने हुई थी। लेकिन इतना जरूर कहा जा सकता है कि स्कॉटलैंड जैसे भारत के खिलाफ खेली नामीबिया उससे थोड़ा बेहतर खेल दिखा सकती है।

नामीबिया के एक खिलाड़ी है डेविड वीसे जो पहले दक्षिण अफ्रीका के लिए टी-20 खेलते थे और अब नामीबिया के लिए क्रिकेट खेलते हैं। उनपर कई भारतीय दर्शकों की नजरें रहेंगी क्योंकि वह ही एक जाना पहचाना नाम इस टीम में है।(वेबदुनिया डेस्क)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी