हसन अली के कैच छोड़ने के बाद वेड ने लगाई छक्कों की हैट्रिक, झूमे नेटिजन्स

गुरुवार, 11 नवंबर 2021 (23:42 IST)
पाकिस्तान की टीम इस टी-20 विश्वकप में बहुत दिलेरी से खेली और ऐसा लग रहा था कि आज भी वह जीतेगी लेकिन यह जीत का सिलसिला कभी ना कभी तो टूटना ही था।

पाकिस्तान के सिर्फ 2 खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे। फकर जमान और हसन अली। फकर जमान ने तो 32 गेंदों पर 55* (3 चौके, 4 छक्के) रन बनाकर सेमीफाइनल में अपना फॉर्म पा लिया लेकिन हसन अली कुछ खास नहीं कर सके।

उल्टा अगर यह कहें की पाकिस्तान के फाइनल ना जाने का कारण हसन अली बने तो गलत नहीं होगा। अपने आखिरी ओवर में 15 रन देने के बाद हसन अली ने ऐसी गलती की जिसे पाकिस्तानी लंबे समय तक नहीं भूलेंगे।हसन अली गेंदबाजी में भी खासे महंगे साबित हुए और उन्होंने अपने 4 ओवरों के स्पैल में 44 रन दिए।

शाहीन अफरीदी की तीसरी गेंद पर हसन अली ने मैथ्यू वेड का एक आसान सा कैच छोड़ दिया। इसके बाद मैथ्यू वेड ने शाहीन अफरीदी को लगातार 3 छक्के लगाकर मैच खत्म कर दिया।इसके बाद ट्विटर पर मैथ्यू वेड की तारीफों में पुल बांधे गए और हसन अली का मजाक उड़ा।

Hassan Ali Live #PAKVSAUS #T20WorldCup pic.twitter.com/8qI4xTvLH0

— Rofl Gandhi 2.0  (@RoflGandhi_) November 11, 2021

कायदे में ऑस्ट्रेलिया को अपना मैन ऑफ द मैच हसन अली को दे देना चाहिए

— AjiHaan (@AjiHaaan) November 11, 2021

So much islamobhobia all over internet #IStandWithHasanAli pic.twitter.com/qdVHZphm4m

— squineon (@squineon) November 11, 2021

Ek chhoote hue catch ki keemat tum kya jaano Hasan Babu?

— Aishwarya Mudgil (@AishwaryakiRai) November 11, 2021

Salaam Alikum. walekum salam pic.twitter.com/aNriVmbN35

— Bruce Wayne (@WaizArd20) November 11, 2021

This is a Matthew Wade appreciation tweet #AUSvsPAK #Pakistan #mathewwade pic.twitter.com/63CSAyIiQn

— SwatKat (@swatic12) November 11, 2021

Mathew Wade after his brutal innings  #maukamauka pic.twitter.com/ev9a8dnOT3

— Animesh Singh (@animeshfrndss) November 11, 2021

He believed in the impossible
Mathew Wade
Bye Bye Pakistan  pic.twitter.com/BgGNYSzEvq

— Abhi (@jackspa09980580) November 11, 2021

इससे पहले पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान और फकर जमान के अर्धशतक के बलबूते पर पाकिस्तान 176 रनों तक पहुंच पाया लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने खराब शुरुआत के बावजूद इसे लक्ष्य को एक ओवर पहले पा लिया। अब फाइनल में उसका मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी