द.अफ्रीका की भारत पर जीत से T20 World Cup से बाहर हुआ पाकिस्तान, ऐसे बनते रहे मीम्स

रविवार, 30 अक्टूबर 2022 (20:40 IST)
दक्षिण अफ्रीका ने भारत पर 5 विकेट से जीत अर्जित कर अपने ग्रुप में शीर्ष पर जगह बना ली लेकिन इसका खामियाजा पाकिस्तान को भुगतना पड़ा। पाकिस्तान अब इस टी-20 विश्वकप से बाहर हो चुका है।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच से पहले पाकिस्तान टीम को ऑस्ट्रेलियाई मैदान पर पहली बार टी-20 अंतरराष्ट्रीय में जीत मिली थी। नीदरलैंड को 6 विकेटों से हराने वाली पाकिस्तान की आस भारत की जीत पर थी और शुरुआत से ही भारतीय बल्लेबाजी ने उनकी जान हलक में रखी।

#INDIAvsSA Ticket to Karachi#PakistanCricket pic.twitter.com/HNlhsafOpP

— Pradeep Tiwari (@Vikrama_Dithyan) October 30, 2022
भारतीय बल्लेबाजी के कारण पाक फैंस को हुई टेंशन

भारतीय बल्लेबाजी ने शुरुआत से ही पाकिस्तानी फैंस पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया जब 49 रनों पर 5 विकेट भारत ने गंवाए। हालांकि सूर्यकुमार यादव 40 गेंदों पर 68 रनों की पारी से वह खुश हुए।

#PakistanCricket team flying back to Karachi #INDvsSA #T20WorldCup #INDIAvsSA pic.twitter.com/68AtgBQfeA

— Atrij Kasera (@AtrijKasera) October 30, 2022

Ngidi is destroying Pakistani dreams

— Bangladennis (@DennisCricket_) October 30, 2022

Babar : Definitely Surya bhai aap hi ho No. 1 T20 batsman.#INDIAvsSA #INDvSA pic.twitter.com/M0zKx6jGnV

— Mayur Patil (@mayurpatilll) October 30, 2022
अर्शदीप ने बंधाई पाक फैंस की आस, लेकिन मिलर मार्करम ने किया निराश

इसके बाद अर्शदीप सिंह ने पहले 2 विकेट जल्द चटका कर पाकिस्तानी फैंस को खुश किया। 10 ओवर तक पाकिस्तानी फैंस के चेहरे पर खुशी थी लेकिन अगले 10 ओवर में यह खुशी डेविड मिलर और एडम मार्करम ने गायब कर दी।

#INDIAvsSA #T20WorldCup #T20WorldCup2022

PS , its just on lighter note. pic.twitter.com/2LyypZc3f2

— Aquarius007 (@hanjaputra) October 30, 2022

Miller you are playing with the emotions of Pakistan cricket fans #PAKvsNED #INDIAvsSA pic.twitter.com/Y5yqtELAiz

— yasir geelani (@yasirgeelani) October 30, 2022
दोपहर को पाकिस्तानी फैंस को मिली थी खुशी

पाकिस्तानी टीम की बल्लेबाजी फिर फीकी रही लेकिन उसने रविवार को यहां टी20 विश्व कप के अहम मुकाबले में नीदरलैंड पर छह विकेट से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल की अपनी उम्मीद जीवंत रखीं।

गेंदबाजों के लिये मददगार ऑप्टस स्टेडियम की पिच पर नीदरलैंड की टीम पाकिस्तान की कसी गेंदबाजी के सामने नौ विकेट पर 91 रन ही बना सकी। नीदरलैंड के एक बल्लेबाज बास डि लीड (06) हारिस रऊफ की गेंद लगने से रिटायर्ड हर्ट हुए। उनकी आंख के नीचे कट लग गया।

You were looking for help from Indiaaa#INDIAvsSA #SuryakumarYadav #PAKvsNED #acting #SadafNaeem pic.twitter.com/Gry4FQoopF

— IramAks.pti (@Aks_e_imran) October 30, 2022
पाकिस्तान के लिये यह लक्ष्य इतना बड़ा नहीं था लेकिन उन्हें इस तक पहुंचने के लिये 13.5 ओवर लग गये जबकि उनके पास आईसीसी टी20 रैंकिंग का नंबर एक बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान मौजूद था जिन्होंने 125.64 के स्ट्राइक रेट से 39 गेंद में 49 रन बनाये।

Pakistan cricket team after India defeated against SA: pic.twitter.com/zGRUxTyY4O

— Raghav Masoom (@comedibanda) October 30, 2022

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी