फ्लॉप भारतीय बल्लेबाजी के बीच पर्थ में चमका सूर्या, 40 गेंदो में जड़े 68 रन

रविवार, 30 अक्टूबर 2022 (18:43 IST)
पर्थ: भारत ने सूर्यकुमार यादव (68) के शानदार अर्द्धशतक की बदौलत टी20 विश्व कप 2022 के सुपर-12 मैच में रविवार को दक्षिण अफ्रीका के सामने 134 रन का लक्ष्य रखा।

भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी लेकिन खिलाड़ी पिच के उछाल में फंसते गए। लुंगी एनगिडी (29/4) ने भारत को शुरुआती झटके देते हुए रोहित शर्मा, लोकेश राहुल और विराट कोहली को आउट किया। एनरिक नॉर्खिया की गेंद पर दीपक हुड्डा के आउट होने के बाद एनगिडी ने हार्दिक पांड्या को भी पवेलियन भेज दिया।

.@surya_14kumar scored a cracking half-century & was our top performer from the first innings of the #INDvSA #T20WorldCup clash.  #TeamIndia

A summary of his knock  pic.twitter.com/vMwfHvrNkQ

— BCCI (@BCCI) October 30, 2022
भारत के पांच विकेट 49 रन पर गिरने के बाद सूर्यकुमार ने पारी को संभाला। उन्होंने दिनेश कार्तिक के साथ 52 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की, जिसमें कार्तिक ने सिर्फ छह रन का योगदान दिया। सूर्यकुमार ने अपनी जुझारू पारी में छह चौकों और तीन छक्कों के साथ 68 रन बनाये, जबकि कोई और भारतीय बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े को भी नहीं छू सका। पारी के 19वें ओवर में सूर्यकुमार आउट हो गये जबकि भुवनेश्वर कुमार (04 नाबाद) और अर्शदीप सिंह (02 नाबाद) ने भारत को 20 ओवर में 133/9 के स्कोर तक पहुंचाया।

On a tough day for the Indian batters, Suryakumar Yadav decided attack is the best form of defence!

Rate this maximum from SKY on 10!

ICC Men’s #T20WorldCup #BelieveInBlue #INDvSA pic.twitter.com/Vo0hGzPIIp

— Star Sports (@StarSportsIndia) October 30, 2022
दक्षिण अफ्रीका की ओर से एनगिडी ने चार ओवरों में 29 रन देकर चार विकेट झटके जबकि वेन पार्नेल ने चार ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट हासिल किये। नॉर्खिया (चार ओवर, 23 रन) को एक विकेट प्राप्त हुआ।(वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी