इंग्लैंड से करारी हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा का रुआंसा चेहरा हुआ वायरल

गुरुवार, 10 नवंबर 2022 (18:52 IST)
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का उदासीन चेहरा ट्विटर पर तब वायरल होने लगा जब टीम एडिलेड में इंग्लैंड से 10 विकेटों से हार गई, इसके साथ ही इस तस्वीर को उस तस्वीर से भी जोड़ा गया जब भारत 2019 वनडे विश्वकप का सेमीफाइनल हारा था।

This is my worst day of the decade. My hero is crying  @ImRo45 . pic.twitter.com/rXOsbQxADx

— Vishal. (@SportyVishal) November 10, 2022
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में गुरुवार को इंग्लैंड के हाथों मिली 10 विकेट की शर्मनाक हार के बाद कहा कि भारतीय गेंदबाजी का स्तर बेहद निराशाजनक रहा।

रोहित ने कहा, “आज का दिन बहुत निराशाजनक रहा। हमने इस स्कोर तक पहुंचने के लिये अंत में अच्छी बल्लेबाजी की। हमारी गेंदबाजी का स्तर निराशाजनक था, हम उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे।”

Rohit Sharma crying in the dugout just broke my heart into a million pieces. He knows his innings was one of the deciding factors. pic.twitter.com/9QMLt5dlw3

— Aritra Mukherjee (@aritram029) November 10, 2022
इंग्लैंड ने पाकिस्तान के साथ फाइनल में जगह बनाने के लिये भारत को 10 विकेट से मात दी। भारत ने इंग्लैंड को 169 रन का लक्ष्य दिया, जिसे जॉस बटलर और एलेक्स हेल्स की जोड़ी ने चार ओवर रहते हुए हासिल कर लिया।

उन्होंने कहा, “यह नॉकआउट मैचों में दबाव को सहने की क्षमता पर निर्भर करता है। इन सब खिलाड़ियों ने यह समझने के लिये काफी मैच खेले हैं। आईपीएल मैचों में भी दबाव में खेला है, तो यह शांत रहने पर निर्भर करता है। हमने शुरुआत में कुछ गलतियां कीं, लेकिन इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों को श्रेय देना होगा। वह बहुत अच्छा खेले। हम जानते थे कि विकेट के दाईं और बाईं ओर रन बनाना आसान था।”

रोहित की टीम सुपर-12 के ग्रुप-2 की अंक तालिका के शीर्ष पर रही थी। उन्होंने अपने चार मुकाबलों में जीत दर्ज की थी जबकि एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Rohit Sharma is crying in the dugout after the game.#INDvENG #T20WorldCup pic.twitter.com/xyBoliGmjR

— Neelabh (@CricNeelabh) November 10, 2022
रोहित ने टूर्नामेंट में भारत के सफर के बारे में कहा कि जब उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच जीता था तब टीम ने अपनी क्षमता दिखाई थी। बंगलादेश के विरुद्ध मुकाबला थोड़ा चुनौतीपूर्ण था, लेकिन भारत ने संयम के साथ अपनी योजनाओं पर अमल किया।

भारतीय कप्तान ने कहा, “हम आज अपनी योजनाओं पर अमल नहीं कर सके और जब आप ऐसा नहीं करते तो आप संकट में होते हैं।”

Rohit crying .This hurts me as a fan#INDvENG @ImRo45 #ind #WCT20 #SemiFinals #SemiFinalT20WC pic.twitter.com/5BjnGITLx5

— Dboss dada cult  (@Darshancult45) November 10, 2022

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी