संभावना सेठ बिग बॉस से हुईं बाहर

बिग बॉस सीजन आठ का विजेता घोषित होने में चंद दिन बाकी है। इस सप्ताह सभी सदस्य नॉमिनेट हैं और खबर है कि बड़बोली संभावना सेठ अब रेस से बाहर हो गई हैं। वे ग्रांड फिनाले में स्थान नहीं बना पाई हैं। मिड वीक इविक्शन के तहत उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उन्हें सबसे कम वोट मिले हैं। संभावना के बाहर होने से सबसे ज्यादा राहत डिम्पी महाजन को मिली होगी क्योंकि उनका और संभावना का जम कर विवाद हो रहा था। संभावना को बिग बॉस के घर से बाइक द्वारा बाहर ले जाया गया है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें