इतना ना करो मुझे प्यार : नील-रागिनी के तलाक का रहस्य

सोनी इंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो 'इतना ना करो मुझे प्यार' में निशी और जिग्नेश की शादी के दौरान नील (रोनित रॉय) और रागिनी (पल्लवी कुलकर्णी) के रिश्ते से जुड़े कई रहस्य खुलने वाले हैं। आगामी एपिसोड्स में इन दोनों के रिश्तों में 15 साल पहले आई कड़वाहट की झलक मिलने वाली है। इनमें दिखाया जाएगा कि नील शादी के दौरान सुहानी से संपर्क करने की कोशिश करता है परंतु असफल रहता है।
सुहानी की जानकारी न मिलने पर नील चिंताग्रस्त हो जाता है और पहली फ्लाइट पकड कर यूएस चला जाता है। वहीं दूसरी तरफ सुहानी,  निवेदिता के द्वारा दी गई गलत जानकारी के चलते भारत आ जाती है। डिम्पी और करन सुहानी को एयरपोर्ट से लेने का निश्चय करते हैं परंतु वह एयरपोर्ट पर किसी को भी नहीं मिलती। 
 
सुहानी को अपने दरवाजे पर देखकर रागिनी आश्चर्य से भर जाती है। आगे दर्शक रागिनी को नील के साथ झगडते हुए देखते हैं कि उसकी सुहानी को रागिनी के घर लाने की हिम्मत कैसे हुई।  
 
सुहानी से जुड़े राज क्या है? क्या वह नील और रागिनी की बेटी है या वह नील और रागिनी के तलाक की वजह है? आगे आने वाले एपिसोड्स में इस बात का खुलासा होगा। 

वेबदुनिया पर पढ़ें