टोक्यो ओलंपिक के सूरमा लौटे स्वदेश, जोरदार स्वागत की तैयारियां (वीडियो)

सोमवार, 9 अगस्त 2021 (17:16 IST)
टोक्यो ओलंपिक में गया 128 भारतीय एथलीटों का सबसे बड़ा दल अब दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड कर चुका है। जैसे एथलीट भारत से गए थे वैसे ही यह एथलीट अलग अलग जत्थे में भारत आ रहे हैं। सबसे पहले सपोर्ट स्टाफ एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। इसके बाद जानकारी मिली की हॉकी टीम आने वाली है। 
 
अंतिम दिन भारत के लिए एतिहासिक प्रदर्शन करने वाले नीरज चोपड़ा भी एयरपोर्ट पर थे। नीरज चोपड़ा ने भारत के लिए 100 साल से भी अधिक बाद एथलेटिक्स में मेडल लाने का सपना पूरा किया। वह भी मेडल का रंग गोल्ड होना और भी विशेष बनाता है। 
गौरतलब है कि मेडल जीतकर सबसे पहले स्वेदश आने वाला एथलीट भारोत्तोलक मीराबाई चानू थी जो दूसरे दिन ही टोक्यो से भारत रवाना हो गई थी। इसके करीब एक हफ्ते बाद पीवी सिंधु ने पिछली बार की तरह दूसरा मेडल जीता था और वह भी करीब 1 हफ्ते पहले भारत आ गई थी।
 
बाकी के पांच पदक विजेताओं के दर्शन उनके फैंस आज लेंगे। इस कारण एयरपोर्ट पर काफी भीड़ है और भारत माता की जय के नारे लगने शुरु हो गए हैं। एयरपोर्ट पर फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को कैमरे में कैद करना चाहते हैं।
सबसे ज्यादा उत्सुकता हॉकी टीम के सदस्यों के लिए देखी जा सकती है, जिस टीम ने 41 साल और 9 ओलंपिक के पदक के सूखे को टोक्यो ओलंपिक में खत्म किया था। जिन खिलाड़ियो को टीवी पर देखा और ट्विटर पर तारीफ  की उन खिलाड़ियो को फैंस अपनी आंखो से देख हौसला अफजाई करने के लिए एकत्रित हुए।ताजा जानकारी के मुताबिक खिलाड़ियों का आरटीपीसीआर टेस्ट होगा और उसके बाद ही वह एयरपोर्ट से बाहर निकलेंगे।(वेबदुनिया डेस्क)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी