Tokyo Olympics : हॉकी में टीम इंडिया ने किया कमाल, रियो ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना को हराया

गुरुवार, 29 जुलाई 2021 (07:48 IST)
मुख्य बिंदु
टोक्यो। भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने आखिरी तीन मिनट में 2 गोल करके रियो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता अर्जेंटीना को 3-1 से हराकर टोक्यो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
 
भारत के लिए वरूण कुमार ने 43वें, विवेक सागर प्रसाद ने 58वें और हरमनप्रीत सिंह ने 59वें मिनट में गोल दागे। अर्जेंटीना के लिए एकमात्र गोल मेइको केसेला ने 48वें मिनट में किया।

पिछले मैच में स्पेन को हराने के बाद भारतीय टीम ने लगातार अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए यह महत्वपूर्ण मुकाबला जीता। भारत पूल ए में आस्ट्रेलिया के बाद दूसरे स्थान पर चल रहा है। भारत 30 जुलाई को आखिरी पूल मैच में जापान के खिलाफ खेलेगा।
 
अपना पहला ओलंपिक खेल रही भारत की ‘युवा ब्रिगेड’ ने इस जीत में सूत्रधार की भूमिका निभाई और भारत को हॉकी में 4 दशक बाद ओलंपिक पदक जीतने के और करीब पहुंचा दिया।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी