इस चरण में 2.41 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे जिसमें 1.31 करोड पुरुष तथा 1.10 करोड़ महिला तथा 1,026 थर्ड जेंडर शामिल हैं। मतदान के लिए 25,603 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जिन जिलों में मतदान होना है उसमें फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर शहर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी और सीतापुर जिले शामिल हैं।
तीसरे चरण में कायमगंज(सु), अमृतपुर, फर्रुखाबाद, भोजपुर, सवायजपुर, शाहाबाद, हरदोई, गोपामऊ(सु), सांडी(सु), बिलग्राम मल्लावां, बालामऊ(सु), संडीला, छिबरामऊ, तिर्वा, कन्नौज(सु), मैनपुरी, भोगावं, किसनी(सु), करहल, जसवंतनगर, इटावा, भरथना(सु), बिधूना, दिबियापुर, औरैया(सु), रसूलाबाद(सु), अकबरपुर रनिया, सिकन्दरा, भोगनीपुर, बिल्हौर(सु), बिठूर, कल्यानपुर, गोबिन्दनगर, सीसामऊ, आर्यनगर, किदवईनगर, कानपुर कैंट, महाराजपुर, घाटमपुर(सु), बांगरमऊ, सफीपुर(सु), मोहान(सु), उन्नाव, भगवंतनगर, पुरवा, मलिहाबाद(सु), बख्शी का तालाब, सरोजिनी नगर, लखनऊ पश्चिम, लखनऊ उत्तर, लखनऊ पूर्व, लखनऊ मध्य, लखनऊ कैंट, मोहनलालगंज(सु), कुर्सी, रामनगर, बाराबंकी, जैदपुर(सु), दरियाबाद, रुदौली, महोली, सीतापुर, हरगांव (सु), लहरपुर, बिसवां, सेवता, महमूदाबाद, सिधौली(सु) और मिश्रिख(सु) क्षेत्र शामिल हैं। (वार्ता)