AAP ने UP में 100 सीटों पर उतारे अपने उम्मीदवार, डॉक्टर, इंजीनियर, पत्रकार सबको मिली जगह

अवनीश कुमार

बुधवार, 15 सितम्बर 2021 (21:23 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले 2022 विधानसभा चुनाव के लेखक आज देर शाम आम आदमी पार्टी ने पार्टी कार्यालय में बैठक की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने बताया कि 2022 विधानसभा चुनाव देखते हुए आम आदमी पार्टी 100 विधानसभा प्रभारियों की घोषणा कर दी है।

ये सब विधानसभा प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र से पार्टी के संभावित प्रत्याशी और उम्मीदवार भी होंगे। उन्होंने कहा कि सूची में सबसे ज्यादा नेतृत्व पिछड़े वर्ग के लोगों को दिया गया है। आम आदमी पार्टी के 100 में से 35 उम्मीदवार पिछड़े वर्ग के लोगों को बनाया गया है।
ALSO READ: राघव चड्ढा का दावा, कहा, 'AAP की वजह से BJP ने उत्तराखंड और गुजरात में बदले CM'
उन्होंने कहा कि हमारी सूची में डॉक्टर भी हैं, इंजीनियर भी हैं, अधिवक्ता भी हैं, पोस्ट-ग्रेजुएट भी हैं, ग्रेजुएट भी हैं और समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व आम आदमी पार्टी की सूची में दिया गया है। अब से जितने भी अभियान आम आदमी पार्टी की ओर से चलाए जाएंगे। वे सब इन 100 नामित प्रभारियों की देख-रेख में, इनकी विधानसभाओं में हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम से चलाए जाएंगे।
ALSO READ: UP Assembly Election 2022 : क्या उत्तर प्रदेश का चुनाव ‘अयोध्या’ से लड़ा जाएगा? सभी पार्टियों के फोकस में राम की नगरी है
संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के घोषणा पत्र में जो मुद्दे शामिल किए जाएंगे, उसमें उत्तर प्रदेश की जनता से हम जो वादा करेंगे वह जनता के साथ हमारा करार होगा। उसे लेकर विधानसभाओं में ये सारे प्रत्याशी अभियान चलाएंगे और पार्टी की जीत का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी