भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक 30 दिग्गज संभालेंगे कमान

बुधवार, 19 जनवरी 2022 (14:27 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में भाजपा ने बुधवार को स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक 30 दिग्गज राज्य में भाजपा के चुनाव अभियान की कमान संभालेंगे।
 
सूची में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान समेत कई दिग्गज शामिल है। 
 
भाजपा के स्टार प्रचारकों में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा, स्मृति ईरानी, जनरल वीके सिंह, हेमा मालिनी, मुख्तार अब्बास नकवी जैसे अनुभवी लोगों को भी जगह दी गई है।
 
Koo App
उत्तर प्रदेश विधानसभा के स्टार प्रचारक आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं #AparnaYadav - भाजपा उत्तर प्रदेश (@BJP4UP) 19 Jan 2022
उल्लेखनीय है कि राज्य में 10 फरवरी से 7 चरणों में 403 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है। चुनाव परिणामों की घोषणा 10 मार्च को की जाएगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी