हवाई यात्रियों को बड़ी राहत: 60 फीसदी सीटों पर नहीं लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज, परिवार को साथ बैठाना एयरलाइंस की जिम्मेदारी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बुधवार, 18 मार्च 2026 (10:59 IST)
हवाई सफर के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय ने छह बड़े फैसले लिए हैं। इन फैसलों में सबसे अहम फैसला सभी फ्लाइट्स में 60 फीसदी सीटें फ्री उपलब्‍ध कराना है। एक ही पीएनआर पर ट्रैवल करने वाले पैसेंजर्स को साथ बैठाने की व्यवस्था एयरलाइंस की जिम्मेदारी होगी।
 
एयरलाइंस को अब 60 फीसदी सीटें ऐसी छोड़ने होंगी, जिसमें किसी तरह का कोई एडिशनल चार्ज नहीं होगा। एयरलाइंस, विंडो सीट, आइल सीट, इमरजेंसी सीट या एस्‍ट्रा लेग स्‍पेस सीट के नाम पर एक्‍स्‍ट्रा चार्ज करती थी। यात्रियों को अब इन सीट्स के लिए किसी तरह का कोई चार्ज नहीं देना होगा।
 
मंत्रालय ने कहा कि एक ही पीएनआर पर ट्रैवल करने वाले पैसेंजर्स को साथ बैठाने की व्यवस्था एयरलाइंस की जिम्मेदारी होगी। इससे एल्डरली, बच्चों और फैमिलीज को कम्फर्ट और कन्वीनियंस मिलेगा। पैसेंजर राइट्स फ्रेमवर्क का स्ट्रिक्ट कंप्लायंस एविएशन सेक्टर में बेहद जरूरी है।

यात्रियों को मिलेगी अधिकारों की जानकारी

एयरलाइंस को कंपनी की वेबसाइट्स, मोबाइल ऐप्स, बुकिंग प्लेटफॉर्म्स और एयरपोर्ट काउंटर्स पर पैसेंजर राइट्स को प्रॉमिनेंटली डिस्प्ले करना होगा ताकि यात्रियों को अपने अधिकारों की जानकारी आसानी से मिल सके।
 
विमानन कंपनियों को पैसेंजर राइट्स की जानकारी हिंदी और इंग्लिश के साथ ही क्षेत्रिय भाषा में भी उपलब्ध करानी होंगी। इस ज्यादा से ज्यादा लोगों तक यह जानकारी पहुंच सकेगी और लोगों में अवेयरनेस भी बढ़ेगी।

गौरतलब है कि भारत की गिनती दुनिया के तीसरे सबसे बड़े डोमेस्टिक एविएशन मार्किट के तौर पर होती है। 5 लाख से अधिक यात्री प्रतिदिन हवाई सफर करते हैं। 
edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी