Bank Holidays in October : जानिए त्योहारों में किन तारीखों को बैंकों में रहेंगी छुट्टियां

शनिवार, 9 अक्टूबर 2021 (16:51 IST)
त्योहारों की शुरुआत हो चुकी है। ऑनलाइन के साथ ही कुछ ऐसा कार्य भी रहता है जब बैंक जाने की आवश्यकता रहती है। अक्टूबर 2021 में नवरात्र, दशहरा समेत में कई सारे त्योहार आ रहे हैं। इस कारण से देश के अलग-अलग शहरों में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। जान लीजिए कौनसी तारीख को बैंक रहेंगे बंद-
 
10 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।
12 अक्टूबर-दुर्गा पूजा (महा सप्तमी) – अगरतला, कोलकाता में बैंक बंद।
13 अक्टूबर- दुर्गा पूजा (महा अष्टमी) – अगरतला, भुबनेश्वर, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना और रांची में बैंक बंद।
14 अक्टूबर- दुर्गा पूजा / दशहरा (महा नवमी) / आयुथ पूजा- अगरतला, बेंगलूरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता। लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद।
15 अक्टूबर- दुर्गा पूजा / दशरा / विजयादशमी- इंफाल और शिमला को छोड़ अन्य स्थानों पर बैंक बंद।
16 अक्टूबर-दुर्गा पूजा (दशैन)- गंगटोक में बैंक बंद।
17 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।
18 अक्टूबर-कटी बिहू- गुवाहाटी में बैंक बंद।
19 अक्टूबर- ईद-ए-मिलाद / ईद-ए-मिलादुन्नबी / मिलाद-ए-शरीफ / बारावफात- अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद।
20 अक्टूबर-महर्षि वाल्मीकि का जन्म दिन / लक्ष्मी पूजा / ईद-ए-मिलाद- अगरतला, बेंगलूरु, चंडीगढ़, कोलकाता और शिमला में बैंक बंद।
22 अक्टूबर-ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का शुक्रवार- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद।
23 अक्टूबर- शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)।
24 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।
26 अक्टूबर-विलय दिवस- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद।
31 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी