घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी, 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत अब 999.50 रुपए होगी

शनिवार, 7 मई 2022 (09:14 IST)
नई दिल्ली। तेल कंपनियों ने 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में आज से 50 रु. प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी कर दी है। आज से घरेलू सिलेंडर की कीमत 999.50 रुपए प्रति सिलेंडर होगी।
 
आखिरी बार इसकी कीमत में 22 मार्च 2022 को 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी जिसके बाद दिल्ली में गैस सिलेंडर की कीमत 949.50 रुपए हो गई थी। अभी कोलकाता में गैस सिलेंडर 976 रुपए में मिल रहा है, वहीं मुंबई में इसकी कीमत 949.50 रुपए है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी