महिलाओं के लिए राहतभरी खबर, मुंबई में आज से लेडिज स्पेशल लोकल ट्रेन

बुधवार, 21 अक्टूबर 2020 (07:39 IST)
मुंबई। मुंबई में आज से महिलाओं के लिए लेडिज स्पेशल लोकल ट्रेन फिर शुरू हो रही है। कोरोना के कहर को देखते हुए मार्च में आम लोगों के लिए लोकल ट्रेन बंद कर दी गई थी। यह ट्रेन सुबह 11 से 3 तक चलेगी और शाम 7 बजे से फिर चलाई जाएगी।
 
रेलमंत्री पीयूष गोयल कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि रेलवे 21 अक्टूबर से महिलाओं को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक और शाम 7 बजे के बाद उपनगरीय ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति देगा। 
 

I am happy to announce that Railways will allow women to travel on suburban trains from 21 Oct between 11 am to 3 pm & after 7 pm. We were always ready and with the receipt of letter from Maharashtra Govt today, we have allowed this travel.

— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) October 20, 2020
महाराष्ट्र सरकार ने 16 अक्टूबर को रेलवे से आग्रह किया था कि गैर व्यस्त समय (सुबह 11 से दोपहर 3 बजे और शाम 7 बजे से दिन की सेवा खत्म होने तक) में महिला यात्रियों को स्थानीय ट्रेन सेवा का इस्तेमाल करने की इजाजत दी जाए।
 
कोरोना काल में लोकल ट्रेनों में अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे कर्मी और महाराष्ट्र सरकार द्वारा श्रेणीबद्ध की गईं जरूरी सेवा से जुड़े लोग ही यात्रा कर पा रहे थे।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी