बहराइच हिंसा : राम गोपाल मिश्रा पर गोली चलाने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल, युवक के साथ की गई थी बर्बरता

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बुधवार, 16 अक्टूबर 2024 (17:30 IST)
bahraich violence update  : उत्तरप्रदेश के बहराइच हिंसा में 23 वर्षीय युवक राम गोपाल मिश्रा की गोली लगने से मौत हो गई थी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दिखाई दे रहा है कि आरोपी कैसे युवक पर फायरिंग और पत्‍थर बरसाते नजर आ रहे हैं। गोली लगने से राम गोपाल की मौके पर ही मौत हो गई। वीडियो में कुछ लोग उसके शव को छत से नीचे उतारते हुए दिख रहे हैं। 
ALSO READ: कौन हैं पहले मुख्‍तार अंसारी और अब दंगाइयों से सीधे भिड़ने वाली बहराइच की IPS वृंदा शुक्ला?
पोस्‍टमार्टम‍ रिपोर्ट से पता चला है कि युवक के नाखून उखाड़े गए और उसको करंट भी लगाया गया। उसके शरीर पर गोली के 35 छर्रे मिले हैं। महसी तहसील के महाराजगंज कस्बे में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए ले जाई जा रही थीं। 
ALSO READ: बहराइच में तीसरे दिन भी इंटरनेट बंद, नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ाई
मुस्लिमों के मोहल्‍ले में पथराव हुआ। इसके बाद युवक राम गोपाल मिश्रा अब्‍दुल हमीद के घर की छत पर चढ़ गया। उसने छत पर जबरदस्‍ती भगवा झंडा लहरा दिया। इसके बाद अब्‍दुल हमीद और उसके बेटों ने सीढि़यों पर राम गोपाल मिश्रा को पकड़ लिया और गोली मारकर हत्‍या कर दी। पथराव और गोलीबारी में लगभग 6 लोग घायल हो गए थे।
ALSO READ: बहराइच में हिंसा पर सियासी बवाल, अखिलेश यादव ने चुनाव से जोड़ा कनेक्शन
लाइसेंसी बंदूक से रामगोपाल के सीने में मारी थी गोली : राम गोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या करने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। राम गोपाल को लाइसेंसी बंदूक से मारा गया था. हत्या के मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद ने अपनी लाइसेंसी सिंगर बैरल बंदूक से रामगोपाल के सीने में गोली मारी थी उसके बाद अब्दुल हमीद के बेटों ने रामगोपाल पर हमला किया था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी