UP: डीजे के गानों से भड़का भैंसा, जमकर मचाया उत्पात, 6 से ज्यादा घायल

मंगलवार, 17 मई 2022 (22:23 IST)
उत्तर प्रदेश के शामली में बालाजी शोभायात्रा के दौरान हादसा हो गया। इस हादसे में 6 से ज्यादा लोग घायल हो गए। 
 
बालाजी शोभायात्रा के दौरान बगल में गन्ने से लदी भैंसा बुग्गी चल रही थी। इसी समय डीजे की तेज धुन से भैंसा भड़क गया। 
 
इस हादसे में 6 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। शामली में बालाजी शोभायात्रा का आयोजन 18 वर्षों से किया जा रहा है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी