LIVE: डोनाल्ड ट्रंप नहीं, मारिया मचाडो को मिला नोबेल शांति पुरस्कार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 (14:43 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi : अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नहीं मिला नोबेल शांति पुरस्कार। नोबेल समिति ने शुक्रवार को वेनेजुएला की मारिया मचोडो को नोबेल शांति पुरस्कार देने का फैसला किया है। पल पल की जानकारी...


02:41 PM, 10th Oct
वेनेजुएला की मारिया मचाडो को मिला नोबेल शांति पुरस्कार
 

02:04 PM, 10th Oct
पाकिस्तान के लाहौर में हिंसक प्रदर्शन। पुलिस फायरिंग में एक प्रदर्शनकारी की मौत, 12 से ज्यादा प्रदर्शनकारी घायल। लाहौर समेत पाकिस्तान के कई शहरों में इंटरनेट बंद।

01:24 PM, 10th Oct
जनसुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर आज दोपहर 2 बजे अभिनेता से नेता बने पवनसिंह की पत्नी ज्योति सिंह से मिलेंगे।

11:53 AM, 10th Oct
नित्यानंद राय से मुलाकात के बाद LJP(R) अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, मैं जानता हूं कि सब घोषणा का इंतजार कर रहे हैं, घोषणा जल्द हो जाएगी। बहुत ही सकारात्मक रूप से बातचीत हो रही है और अब अंतिम दौर में बातचीत पहुंच चुकी है।

11:01 AM, 10th Oct
24 घंटे में चौथी बार चिराग पासवान से मिले केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय। बिहार विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर राजग से नाराज चल रहे हैं चिराग।

08:43 AM, 10th Oct
-बिहार विधानसभा चुनावों के लिए आज से नामांकन शुरू। पहले दिन किसी बड़े नेता के फॉर्म भरने की खबर नहीं।
-राजग में नहीं बनी सीटों के बंटवारे पर सहमति। लोजपा आर के संसदीय बोर्ड की आज दिल्ली में बड़ी बैठक।
-नाराज चिराग पासवान को मनाने में जुटी भाजपा। जदयू नेता संतोष कुशवाह राजद में शामिल हो सकते हैं।

08:35 AM, 10th Oct
-दिल्ली-एनसीआर में पटाखा बैन पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। अदालत ने ग्रीन पटाखे बनाने के लिए अनुमति दी, बिक्री पर रोक लगाई थी
-जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा, सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, कोर्ट ने केंद्र से 8 हफ्तों में जवाब मांगा था। 6 साल पहले धारा-370 हटाई गई थी।

07:47 AM, 10th Oct
दक्षिण फिलीपिंस के मिंडानाओ इलाके में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.4 मापी गई। भूकंप से भारी तबाही की आशंका। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई।

07:47 AM, 10th Oct
नोबेल शांति पुरस्कार का एलान आज, अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी दौड़ में बने हुए हैं। यदि ट्रंप को यह पुरस्कार नहीं मिला तो वे हो सकता है और बौखला जाएं। या वे पूरी तरह ठंडे हो जाएंगे। 

07:46 AM, 10th Oct
-कोल्ड्रिफ सिरप से हुई मौत के मामले में गिरफ्तार श्रीसन फार्मा के मालिक रंगनाथन को मध्य प्रदेश पुलिस नागपुर लेकर आई और नागपुर हवाई अड्डे से सड़क मार्ग से छिंदवाड़ा ले जाया जा रहा है।
-लोजपा आर के संसदीय बोर्ड की आज दिल्ली में बड़ी बैठक। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी