कानपुर : पारिवारिक विवाद में बुजुर्ग ने पुलिस पर चलाई गोली

रविवार, 19 जून 2022 (19:54 IST)
कानपुर। यहां एक बुजुर्ग द्वारा पुलिस टीम पर करीब 18 राउंड फायरिंग करने का मामला सामने आया है।  खबरों के मुताबिक पुलिस को डायल 112 पर एक महिला ने घर के बुर्जुग द्वारा परेशान करने की शिकायत की थी। 
 
इसके बाद पुलिस टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची तो घर पर मौजूद बुजुर्ग ने लाइसेंसी बंदूक से डायल 112 की गाड़ी को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर डाली। 
 
इस घटना में एक पुलिसकर्मी के हाथ में छर्रे लगे हैं। अन्य पुलिस जवानों को चोट आई है जबकि पुलिस की गाड़ी के शीशे भी टूट गए हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी