बकरी सरकारी दफ्तर से फाइल ले भागी, शख्स को छका दिया

गुरुवार, 2 दिसंबर 2021 (15:10 IST)
हमारे यहां सरकारी दफ्तरों के क्या हालात हैं। यह सभी को पता है। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो उत्तरप्रदेश के कानपुर का बताया जा रहा है।

ALSO READ: कृषि कानूनों की वापसी का एलान कर उत्तरप्रदेश में अमित शाह और भाजपा के संकटमोचक बने नरेंद्र मोदी
यहां एक सरकारी दफ्तर में बकरी घुस गई और एक 'फाइल' लेकर भाग गई। शायद 'फाइल' बहुत जरूरी थी, तभी तो आगे-आगे बकरी है और उसके पीछे-पीछे एक शख्स दौड़ रहा है। देखकर तो यही लग रहा है कि वह किसी तरह बकरी से यह फाइल छीन लेना चाहता है, लेकिन बकरी भी बंदे को भगाए हुए है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी