उत्तरप्रदेश के झांसी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दो बच्चों की दादी अपने से पांच साल छोटे युवक के साथ भाग गई। भागते समय वह अपने साथ 40 हजार रुपए और घर में रखे गहने-जेवर भी ले गई। महिला की इस हरकत के बाद अब पूरा परिवार शर्मिंदगी महसूस कर रहा है और दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है।
मीडिया खबरों के मुताबिक प्रेमी के साथ भागी महिला दो बच्चों की दादी जरूर है, लेकिन उसकी उम्र महज 40 साल थी। उसके दोनों बेटों की भी शादी हो चुकी है और दोनों के बच्चे भी हैं, लेकिन दादी बनने के बावजूद महिला प्रेम में इस कदर डूबी कि पति, बहुएं और छोटे-छोटे पोते-पोतियों को छोड़कर फरार हो गई।
मीडिया खबरों के मुताबिक मामला मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र का है। स्यावरी गांव के रहने वाले कामता प्रसाद आदिवासी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार में दो बेटे, उनकी पत्नियां और छोटे-छोटे पोते-पोतियां हैं। हालांकि, उनकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ भाग गई है।
कामता प्रसाद ने बताया कि ढाई साल पहले उनकी पत्नी सुखवती मजदूरी के लिए भिंड जिले के एक ईंट-भट्ठे पर गई थी। यहीं उसकी मुलाकात राठ तहसील के बिहुनी गांव के रहने वाले अमर सिंह प्रजापति से हुई। शुरुआत में जान-पहचान हुई। इसके बाद दोनों दोस्त बने और धीरे-धीरे दोस्ती नजदीकी में बदली। फिर यह रिश्ता प्यार तक पहुंच गया और दोनों फरार हो गए। इनपुट एजेंसियां Edited by : Sudhir Sharma (प्रतीकात्मक फोटो)