योग दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस लाइन से मां आरोग्य मित्र का स्वास्थ्य संदेश, 108 महिलाओं को मिला सम्मान

हिमा अग्रवाल

शुक्रवार, 20 जून 2025 (15:33 IST)
Arun Govil : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस लाइन (Police Line) स्वास्थ्य केंद्र में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 'मां आरोग्य मित्र' योजना के अंतर्गत 108 महिलाओं को प्रथम उपचार किट और रामचरित मानस (Ramcharit Manas) भेंट कर सम्मानित किया गया। यह आयोजन सांसद अरुण गोविल (Arun Govil) एवं जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
 
योग मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बनाए रखता है। प्राचीनकाल से योग जीवन पद्धति का महत्वपूर्ण अंग रहा है। मेरठ में मां 'आरोग्य मित्र' की भी शुरुआत की गई है। निरोगी काया रखने हेतु घर में मां की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, वहीं महिलाओं का अधिकांश समय रसोई घर में व्यतीत होता है इसलिए मां घर की डॉक्टर है और रसोई घर उसकी डिस्पेंसरी। किचन में मौजूद मसाले, ड्रायफ्रूट्स और फल औषधि हैं।ALSO READ: क्या पहले होती थी जगन्नाथ पुरी में प्रभु श्रीराम की पूजा?
 
इस विशेष अभियान के तहत नेतृत्व कर रहे डॉ. अंकुर त्यागी का कहना है कि जीवन को स्वस्थ बनाए रखने के लिए हर घर स्वस्थ तभी होगा, जब हर घर में एक 'मां आरोग्य मित्र' होगा। इस संदेश के साथ मेरठ की माताओं को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने की इस पहल को जिलेभर में फैलाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में पुलिस लाइन स्वास्थ्य केंद्र पर हो रहे कायाकल्प, स्वास्थ्य सेवाओं और भवन निर्माण जैसे प्रयासों की भी सांसद व जिलाधिकारी द्वारा सराहना की गई।
 
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से 1 दिन पहले पुलिस लाइन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में मेरठ सांसद अरुण गोविल और जिलाधिकारी वी.के. सिंह ने योग किया, वहीं इस अवसर पर आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पीएचसी और एचडब्ल्यूसी स्टाफ को योग प्रशिक्षण दिया गया ताकि वह योग दिवस पर अपने क्षेत्रों में योग कार्यक्रम संचालित करें। वहीं योग शिविर में स्वास्थ्य के लिए समर्पित टीम को प्रशस्ति पत्र और रामायण देकर सम्मानित किया गया।ALSO READ: अयोध्या में जनता के लिए खोला गया राम दरबार, 5 जून को की गई थी प्राण प्रतिष्ठा
 
मेरठ सांसद अरुण गोविल ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है इसलिए तन और मन की शुद्धिकरण के लिए योग की महिमा अपरम्पार है। महिलाओं के कंधे पर घर-परिवार की जिम्मेदारी होती है इसलिए 'मां आरोग्य मित्र' कार्यक्रम का शुभारंभ मेरठ से हुआ है, जो अभूतपूर्व सिद्ध होगा।
 
सांसद ने योग दिवस पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए रामायण भेंट की है। मेरठ के डीएम ने कहा कि सरकार जन-जन को स्वस्थ रखने के लिए योग साधना पर बल दे रही है, योग दिवस पर शहर में जगह जगह पर योग कार्यक्रम किए जाएंगे जिसके लिए जनता का भरपूर प्यार मिल रहा है।ALSO READ: अयोध्या में अब कोरोना टेस्ट के बाद ही होंगे राम मंदिर व हनुमान गढ़ी में दर्शन
 
योग प्रशिक्षक सुनील पोसवाल ने योगाभ्यास कराया जबकि मंच संचालन विपेन्द्र सुधा बाल्मीकि ने किया। प्रतेश कुमार, मुकुंद वल्लभ शर्मा (संदर्भ व्यक्ति, बीआईएस) को भी सम्मानित किया गया। योग दिवस के साथ 'मां आरोग्य मित्र' पहल न केवल पुलिस लाइन, बल्कि पूरे मेरठ जनपद में स्वास्थ्य जागरूकता का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनी।
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी