कानपुर मैच में पान खाता हुआ दर्शक वायरल, कवि कुमार विश्वास भी टिप्पणी करने से खुद को नहीं रोक पाए

गुरुवार, 25 नवंबर 2021 (21:12 IST)
खइके पान बनारस वाला... चली आना तू पान की दुकान पर... जैसे फिल्मी गानों ने काफी धूम मचाई थी, लेकिन कानपुर में भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मैच के दौरान पान खाते हुए एक दर्शक का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 
 
दरअसल, यह दर्शक मुंह में पान (या फिर गुटखा) दबाए फोन बड़ी ही विचित्र भाव-भंगिमा में बात कर रहा है। इस दर्शक का यही अंदाज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। 
 
ऐसा कहा जाता है कि कानपुर के लोग दो बातों के लिए काफी मशहूर हैं। एक बकैती और दूसरा गुटखा या पान खाने की बात। बकैती मतलब ज्यादा बक-बक करना। वीडियो में यह शख्स कुछ कहते हुए दिख रहा है, लेकिन इसकी आवाज सुनाई नहीं दे रही। इस व्यक्ति के पास एक महिला भी बैठी हुई है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी