प्रजापति ने बताया कि 44,927 पद रिक्त हैं और रिक्त पदों पर आवश्यकता के अनुसार भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाती है। यादव ने यह प्रश्न किया था कि प्रदेश में होमगार्ड्स के पदों में वृद्धि कर नई भर्ती करने पर सरकार विचार करेगी? यदि नहीं, तो क्यों? सरकार के जवाब से असंतुष्ट सचिन यादव ने पूरक प्रश्न भी किए।
होमगार्ड के जवान 918 रुपए प्रतिदिन पा रहे : मंत्री ने सवालों का जवाबों देते हुए कहा कि हमारी सरकार ने ध्यान दिया है। 27 अगस्त 2018 से पहले होमगार्ड के जवानों को 375 रुपए प्रतिदिन मिलते थे। मुख्यमंत्रीजी ने 375 रुपए से बढ़ाकर इसे 500 रुपए किया। इसके साथ ही 23 सितंबर, 2019 को मुख्यमंत्रीजी ने 600 रुपए प्रतिदिन का मानदेय किया। 2 बार दैनिक भत्ता बढ़ाया और महंगाई भत्ता अनुमन्य किया है। इस समय होमगार्ड के जवान 918 रुपए प्रतिदिन पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्दी के लिए 3,000 रुपए प्रति होमगार्ड दिए जा रहे हैं, पहले होमगार्ड की वर्दी बहुत खराब होती थी।(भाषा)