UP: 8 बार के विधायक सतीश महाना ने विधानसभा अध्यक्ष के लिए भरा पर्चा, निर्विरोध चुना जाना तय

अवनीश कुमार

सोमवार, 28 मार्च 2022 (16:20 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्रियों की सूची से बाहर हुए कानपुर को बीजेपी ने बड़ा तोहफा दिया है। 8 बार से लगातार कानपुर से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचने वाले सतीश महाना को विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामित किया है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सतीश महाना ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।

ALSO READ: न नजरें मिलीं न दिल, सदन में मिले योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव
 
विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र जमा करने की समय सीमा सोमवार दोपहर 2 बजे समाप्त हो गई। निर्धारित समयसीमा तक सिर्फ महाना का नामांकन पत्र ही प्रमुख सचिव विधानसभा के कार्यालय में जमा हुआ है लिहाजा विधानसभा अध्यक्ष पद पर सतीश महाना के निर्वाचन की घोषणा औपचारिकता रह गई है। विधानसभा अध्यक्ष के निर्वाचन की घोषणा मंगलवार दोपहर 3 बजे की जाएगी।
 
अन्य दलों ने भी किया समर्थन :  कानपुर के महाराजपुर से लगातार 8वीं बार विधायक चुने गए विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता 62 वर्षीय सतीश महाना का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। साफ छवि वाले सतीश महाना को अन्य दलों के साथ-साथ विपक्ष का भी पूरा समर्थन मिला है।

ALSO READ: CM योगी के बाद MP में अपराधियों पर शिवराज का बुलडोजर, मकान ढहाने पर क्या है कानून ?
 
सतीश महाना का राजनीतिक सफर : पहला चुनाव 1991 में वे कैंट विधानसभा क्षेत्र से थे। 1993, 1996, 2002, 2007 में कैंट विधानसभा सीट से ही चुनाव जीते। 2012, 2017 तथा 2022 के चुनाव में वे महाराजपुर से जीते। कानपुर से लगातार 8 बार विधायक। 5 बार कानपुर कैंट तथा 3 बार महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र। योगी आदित्यनाथ सरकार 1.0 में कैबिनेट मंत्री भी रहे चुके हैं। वे नगर विकास राज्यमंत्री, खादी, ग्रामीण उद्योग, टेक्सटाइल, एमएसएमई, निर्यात प्रोत्साहन मंत्री भी रह चुके हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी