UP Budget: सरकार ने पेश किया 7.36 लाख करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

सोमवार, 5 फ़रवरी 2024 (14:27 IST)
UP Budget: उत्तरप्रदेश सरकार (UP government)ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए राज्य के बजट (Budget) का आकार बढ़ाकर 7,36,437 करोड़ रुपए कर दिया है। इसमें 24,863.57 करोड़ रुपए की नई योजनाएं शामिल हैं। राज्य के वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सोमवार को विधानसभा (Assembly) में बजट पेश किया। यह राज्य का अब तक का सबसे बड़ा बजट है।
 
कुल 6,06,802.40 करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्तियां : वित्त वर्ष 2023-24 के लिए राज्य के बजट का आकार 6.90 लाख करोड़ रुपए था जिसमें 32,721 करोड़ रुपए की नई योजनाएं शामिल थीं। वित्त वर्ष 2024-25 बजट में कुल 6,06,802.40 करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्तियां और 1,14,531.42 करोड़ रुपए की पूंजीगत प्राप्तियां शामिल हैं। बजट में राजकोषीय घाटा 86,530.51 करोड़ रुपए अनुमानित है, जो वर्ष के लिए अनुमानित सकल राज्य घरेलू उत्पाद का 3.46 प्रतिशत है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी