- उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी सम्मान निधि
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को असम से जारी करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि
- 22वीं किस्त के रूप में उत्तर प्रदेश के किसानों को मिलेंगे 4335.11 करोड़ रुपए
- प्रदेश के किसानों के खाते में 21वीं किस्त तक आई 94,668.58 करोड़ की धनराशि
Uttar Pradesh News : मोदी-योगी सरकार अन्नदाता किसान की समृद्धि को बढ़ा रही है। डबल इंजन सरकार खेत से लेकर किसानों के सम्मान तक निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम से किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त भेजेंगे। इससे उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित होंगे। इनके खाते में डीबीटी के माध्यम से सीधे 4335.11 करोड़ रुपए भेजे जाएंगे। उत्तर प्रदेश के किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की अब तक (21वीं किस्त) 94,668.58 करोड़ रुपए की धनराशि भेजी जा चुकी है।
2025-26 (दिसंबर-मार्च) 4335.11 करोड़ (यह राशि शुक्रवार 13 मार्च को खाते में भेजी जाएगी)
कुल राशि : 99003.69 करोड़ रुपए
Edited By : Chetan Gour